Spread the love

कुल्लू टूडे

उना

हिमाचल प्रदेश के जिला उना के हरोली पुलिस टीम ने 2 बाईक चोरों को पंजाब से गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी हरोली सुनील संख्यान ने जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई महीने में पंडोगा के कंग ढाबा के पास से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया था। तरसेम नाम के एक शिकायतकर्ता ने अपनी बाइक चोरी होने की रिपोर्ट करी थी।

हरोली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा सर्विलांस और मुखबिरों के माध्यम से आरोपियों की पहचान की कुछ दिन पहले दोनों कर पंजाब के एक थाना में चोरी के केस में ही पकड़े गए।

जिस पर अब हरोली पुलिस ने चोरों को प्रोडक्शन वारंट पर उना लाकर पिछले कल गिरफ्तार कर लिया है आरोपितों को अदालत में रिमांड के लिए पेश करके तीन दिन का पुलिस हिरासत हासिल किया गया है।

आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गांव विशोई खुर्द पुलिस थाना चब्बेवाल तह0 गढशंकर जिला होशियारपुर पंजाब व उम्र 23 साल व गुरकिरत सिंह पुत्र गुरचरणजीत सिंह निवासी गांव लहरी खुर्द डाकघर बसी कलां तह गढ़शंकर जिला होशियारपुर पंजाब उम्र 22 साल के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!