कुल्लू टूडे
सुशांत शर्मा
विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर कुल्लू ज़िले में भिविन्न शैक्षणिक संस्थाओं के अतिरिक्त पुलिस विभाग को भी सम्मिलित किया गया और इन विभागों के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और ध्यान सत्रों का पूरा लाभ उठाया।
यह अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्थान के प्रणेता श्री श्री रविशंकर के प्रेरणा और सानिध्य में 21 दिसम्बर को संध्या आठ बजे विश्व कल्याण हेतु मनाया गया।
इस अभियान में विश्व भर से भारी मात्रा में लोगों की भागीदारी रही। इस ध्यान सत्र में डिजिटली सभी प्रतिभागी सम्मिलित रहे।
आर्ट ऑफ़ लिविंग कुल्लू चैप्टर के कॉर्डिनेटर सुन्दर ठाकुर ने बताया कि इस ध्यान सत्र अभियान में आर्ट ऑफ़ लिविंग कुल्लू चैप्टर के भिविन्न प्रशिक्षकों ने ध्यान सत्र का निशुल्क आयोजन किया।
उन्होंने डीसी कुल्लू का तथा डिप्टी डॉयरेक्टर एजुकेशन तथा सभी विभागों के संचालकों तथा वरिष्ठ अधिकारियों का विश्व ध्यान सत्र अभियान में अपना पूरा योगदान देने के लिए आभार व्यक्त किया।
