कुल्लू टूडे
उना
देर शाम लोअर बड़ेडा से पुलिस को सूचना मिली कि बड़ेडा में एक व्यक्ति के घर में कुछ क्रिश्चियन लोग आपस में बैठकर धर्म का प्रचार कर रहे हैं जिस सूचना पर पुलिस मौका पर पहुंची जहां पर 7-8 पुरुष और कुछ महिलाएं और बच्चे एक आयोजन में बैठे हुए पाए गए।
घर के मालिक ने बताया कि उनके बच्चे का जन्मदिन है उसे उपलक्ष में उसने उन लोगों को वहां बुला रखा है परंतु मौका पर आए पंचायत प्रतिनिधि और उनके गांव वालों ने यह आरोप लगाया कि यह लोग यहां धर्म परिवर्तन के नाम पर इकट्ठे हुए हैं जिनकी शिकायत पर अभियोग दर्ज किया गया है
दूसरी पक्ष ने भी पंचायत प्रधान और उसके साथियों पर धक्का मुक्के करने गाली गलौज करने का आरोप लगाया है जिस पर भी अभियोग दर्ज किया गया है।
