कुल्लू टूडे
सोलन
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन सपरून में किराए के मकान में रह रहे एक 27 वर्षीय युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन पुलिस चौकी सपरून सोलन में सपरून निवासी महेन्द्र कुमार ने सूचना दी कि इसके मकान की दुसरी मंजिल में किराये के कमरा रह रहे युवक मंयक कुमार अचेत अवस्था में पड़ा है।
इस सूचना पर पुलिस चौकी सपरून की पुलिस टीम मौका पर पहुंची जहां पर मकान की दुसरी मंजिल में बने कमरा में एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा था जिसकी मृत्यु हो चुकी थी । मौका पर मकान मालिक व अन्य लोग भी मौजूद थे।
मृतक के शव का वहां पर मौजूद लोगों के समक्ष गहनता से निरीक्षण किया जो निरीक्षण के दौरान उसके शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट/खरोंच के निशान न पाये गये। मौका पर मौजूद लोगों के ब्यान लेखबद्ध किये गये।
जांच व मौका पर लोगों के ब्यानों से पाया गया कि मृतक शराब पीने का आदी था जो रात दिन शराब के नशा में रहता था तथा पिछले तीन दिनों से मृतक लगातार नशा शराब का नशा कर रहा था। मौका पर मृतक द्वारा खून की उल्टियां करनी भी पाई गई।
इसके अतिरिक्त मृतक के परिजनों ने भी अपने ब्यान में जाहिर किया है कि मृतक शराब पीने का आदी था जो कई दिनों से घर नही आया था तथा वह कभी कभार ही घर आता था। जांच पर पाया गया कि मृतक सोलन में ड्राईविंग का काम करता था।
अभी तक की जांच पर किसी ने भी मृतक की मृत्यु पर कोई शक शुबा जाहिर न किया है तथा यही पाया जा रहा है की मृतक की मृत्यु शराब का अधिक मात्रा में सेवन करने से हुई है फिर भी मामले में जांच प्राथमिकता के आधार पर जारी है।
मौका पर मौजूद पुलिस टीम द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतू क्षेत्रिय अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसका पोस्टमार्टम करवाकर उसके शव को अन्तिम दाह संस्कार हेतू उसके परिजनों के सपुर्द किया गया।
मृतक के विसरा को रासायनिक परीक्षण हेतू राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला जुन्गा भेजा जा रहा है। मामले में धारा 194 बीएनएसएस 2023 के तहत कार्यवाही की जा रही है।
मृतक युवक की पहचान मंयक कश्यप पुत्र कुमार कश्यप निवासी गांव शिवशंकर गढ डा० खा० ममलीग तह० कण्डाघाट जिला सोलन हि०प्र० उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई।
