Spread the love

कुल्लू टूडे

केलांग

महिला एवं बाल विकास विभाग लाहौल स्पीति द्वारा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहलमा में लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस संजय डोगरा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए आवश्यक कौशल और तकनीक सिखाना है, ताकि वे अपनी सुरक्षा और स्वतंत्रता की रक्षा करने में सक्षम बन सकें।

उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विभिन्न पाठशाला में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में शामिल होने वाली लड़कियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया गया, जो उन्हें आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों और रणनीतियों के बारे में सिखाया गया।

उन्होंने बताया कि सोमवार को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उदयपुर और एकलव्य आदर्श आवासीय पाठशाला कुकमसेरी में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर बेटियों को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!