Spread the love

कुल्लू टूडे

पतलीकुहल

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के पतलीकुहल पुलिस थाना की टीम ने लगघाटी के कालंग निवासी 20 वर्षीय युवक को 1 किलो 686 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम ने बीते दिन डोहलूनाला में गश्त के दौरान एक युवक के कब्ज़ा से 1 किलो 686 ग्राम चरस बरामद की है।

आरोपी कृष्ण के विरुद्ध पुलिस थाना पतलीकुहल में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगामी जांच ज़ारी है।

आरोपी की पहचान कृष्ण (20 वर्ष) पुत्र ठाकुर दास निवासी गांव कालंग डाकघर शालंग तहसील व जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!