Spread the love

कुल्लू टूडे

भुंतर

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के भुंतर पुलिस थाना की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 8.54 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है

एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुलचंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना भुंतर की टीम ने दियार चौक के समीप दियार सड़क पर नाकाबंदी/ यातायात चैकिंग के दौरान एक गाड़ी न० HP34B 0986 को चैकिंग के लिए रोका।

चैकिंग के दौरान चालक के कब्ज़ा से 8.54 ग्राम चिट्टा बरामद की गई है। इस संदर्भ में उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना भुंतर में धारा 21, 25 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

आरोपी की पहचान अरूण कुमार (39 वर्ष) पुत्र प्रताप चंद निवासी गांव बड़ा भूईन डाकघर व तहसील भुन्तर जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!