Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

हिमाचल की खूबसूरत वादियों को निहारने जयपुर से कुल्लू के जलोड़ी जोत पहुंची 2 पर्यटक युवतियां सरोलसर झील पहुंचने के बाद अंधेरा होने पर रास्ता भटक गई थी।

जिन्हें आनी पुलिस ने बचाव दल के सदस्यों रवि ठाकुर तथा तारा चंद ठाकुर के साथ मिलकर 40 मिनट के भीतर सुरक्षित ढूंढ निकाला।

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन सायं लगभग 5:30 बजे आनी पुलिस स्टेशन को पुलिस नियंत्रण कक्ष कुल्लू से सूचना प्राप्त हुई कि दो पर्यटक युवतियां सुचेता पुत्री एस.के. पाराशर तथा कीर्ति शर्मा पुत्री राज तारा चंद निवासी वैशाली नगर जयपुर राजस्थान सेरोलसर झील से वापस आते समय अपना रास्ता भूल गई हैं।

सूचना मिलते ही आनी पुलिस स्टेशन से एक पुलिस दल को तुरंत जलोड़ी दर्रे के लिए रवाना किया गया।

त्वरित कार्रवाई की सुविधा के लिए स्थानीय पर्यटन संचालकों/बचाव दल के सदस्यों रवि ठाकुर पुत्र ज्ञान चंद ठाकुर तथा तारा चंद ठाकुर पुत्र खूब राम, निवासी चारमोहल, खनाग के साथ-साथ पुलिस रेडियो स्टेशन जलोड़ी में तैनात एचएचसी जय सिंह नंबर 266 से सहायता के लिए संपर्क किया गया।

स्थानीय बचाव दल की सहायता से सूचना प्राप्त होने के 40 मिनट के भीतर दोनों फंसी युवतियों को सुरक्षित ढूंढ लिया गया तथा उन्हें सुरक्षित उनके रास्ते पर भेज दिया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!