कुल्लू टूडे
सोलन
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के टिपरा गांव में एक मोटरसाइकिल जलस्रोत के पास क्षतिग्रस्त हालत में मिली। मोटरसाइकिल के पास ही एक व्यक्ति मृत अवस्था मे पड़ा था।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह भगत राम कौशल, निवासी गांव टिपरा, डाकघर मसूलखाना, तहसील कसौली जिला सोलन हिमाचल प्रदेश के बयान पर दर्ज किया गया, जब उन्होंने देखा कि मोटरसाइकिल नं. HR49B4648 हीरो स्प्लेंडर सड़क से नीचे नाले की ओर जलस्रोत के पास क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी।
उसके ठीक बगल में एक व्यक्ति औंधे मुंह पड़ा हुआ था और जब उसे हिलाया गया तो उक्त व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। आसपास के लोग भी मौके पर आ गए और उक्त व्यक्ति को मृत पाया।
यह दुर्घटना उपरोक्त मृतक कर्म सिंह द्वारा अपनी मोटरसाइकिल नंबर HR49B4648 को तेज गति व लापरवाही से चलाने के कारण घटित हुई प्रतीत होती है।
आरोपी मृतक चालक का पोस्टमार्टम ईएसआई अस्पताल परवाणू में करवाया गया और पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। आगे की जांच की जा रही है।
मृतक की पहचान कर्म सिंह पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह निवासी ग्राम नग्गल रूटल तहसील कालका जिला पंचकुला के तौर पर हुई है।
