Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के खुण्डीधार में गैस गोदाम के पास एक व्यक्ति के शव मिलने का मामला सामने आया है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन पुलिस थाना सदर सोलन में सूचना मिली कि खुण्डीधार में गैस गोदाम के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है।

जिस सूचना पर पुलिस थाना सदर सोलन की पुलिस टीम तुरन्त मौका पर पहुंची। जहां पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला, जिसकी मृत्यु हो चुकी थी।

मौका पर आसपास के लोग भी मौजूद थे। मौका पर गवाहों के ब्यान लेखबद्ध किये गये। मौका पर मृतक के शव का पुलिस टीम द्वारा गहनता से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मृतक के नाक व माथे पर हल्की खरोचे पाई गई इसके अतिरिक्त मृतक के शरीर के अन्य हिस्से पर किसी भी प्रकार के चोट/ खरोंच के निशान न पाये गये।

जांच के दौरान पाया गया मृतक मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है जो गाँव दलियार ओचघाट जिला सोलन में अपनी माता के साथ किराये के कमरा में रह रहा था मृतक कुछ दिनों से बीमार चल रहा था।

जिस कारण वह 25 से 28 नबंबर तक क्षेत्रिय अस्पताल सोलन में उपचाराधीन रहा था I मृतक को सांस लेने में दिक्कत थी।

बीते 30 नबंबर को मृतक अपनी माता के साथ अपनी बीमारी की रिपोर्ट लेने के लिये क्षेत्रिय अस्पताल गया हुआ था।

जहां से रिपोर्ट लेने के बाद मृतक की माता अपने घर वापिस आ गई थी परन्तु मृतक अपने घर वापिस न आया था जो सोलन में ही रूक गया था।

जाँच के दौरान यह भी पाया गया कि मृतक ज्यादातर अपने घर से बाहर ही रहता था जो कभी कभार ही अपने घर जाता था।

मृतक के शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रिय अस्पताल में करवाया गया तथा विसरा को प्रीजर्व करवाकर कब्जा पुलिस में लिया गया जिसे रासायनिक परीक्षण हेतू राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला जुन्गा भेज जा रहा है।

जांच के दौरान मृतक के परिजनों व अन्य लोगो ने मृतक की मृत्यु पर किसी भी प्रकार कोई शक शुबा जाहिर न किया है फिर भी मामले में जाच प्राथमिकता के आधार पर हर पहलू पर जारी है। मामले में धारा 194 बीएनएसएस 2023 के तहत कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

मृतक व्यक्ति की पहचान सतीश कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी नेपाल हाल रिहायिश गांव दलियार डा०खा० ओच्छघाट तह० व जिला सोलन हि०प्र० उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई।

Leave a Reply

error: Content is protected !!