कुल्लू टूडे
उना
गुज्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन में सोमवार को रोड सेफ़्टी क्लब एवं स्पर्श सैल द्वारा रोड सेफ्टी के नियमों एवं महिलाओं के अधिकारों के विषय पर व्याख्यान आयोजित कराया गया जिसमें थाना प्रभारी हरोली सुनील कुमार संख्यान तथा महिला पुलिस कर्मचारी निशा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर गुरदेव सिंह द्वारा किया गया एवं उन्होंने अपने संबोधन में मुख्य वक्ताओं का स्वागत किया एवं आज के दौर में रोड सेफ्टी एवं महिला सशक्तिकरण कि महत्वपूर्णता के विषय में बताया।
मुख्य वक्ता थाना प्रभारी हरोली सुनील कुमार ने अपने व्याख्यान में बताया कि सड़क पर सुरक्षित रहना एवं दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखना हर नागरिक का कर्तव्य है एवं सड़क सुरक्षा का पालन करके हम एक सुरक्षित और ज़िम्मेदार समाज का निर्माण कर सकते हैं।
महिला पुलिस कर्मचारी निशा ने महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों, कार्यस्थल पर भेदभाव, घरेलू हिंसा एवं शोषण से बचाव के उपायों और समाज में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। थाना प्रभारी सुनील द्वारा वच्चो को आज पहले ट्रैफिक नियमो की जानकारी दी गई।
बाईक से जरूरी हेलमेट पर थाना प्रभारी ने अपने विचार रखे व कई तरह के उदाहरण देते हुये बच्चो को डार्ईविंग लाईसेस, रेजिस्टैशन सर्टिफिकेट, इश्योरेंस तथा पालयूशन सर्टिफिकेट का महत्व बताया।
बच्चों को बताया गया कि किस तरह आम नागरिक जानते हुये भी छोटी बात समझकर ट्रैफिक नियमो को दरकिनार करके अपनी व दूसरो की जान को जोखिम मे डालता है।
ट्रैफिक नियमो की जानकारी के बाद बच्चों ने हमेशा हेलमेट पहन कर टू व्हीकल चलाने वारे प्रण भी लिया।
इसके बाद थाना प्रभारी ने वच्चो मे बढ रही मोबाईल देखने की प्रवृति के बारे मे जानाकारी साझां की। कैसै मोबाईल का प्रयोग करना धीरे धीरे दुरूपयोग मे बदल जाता है।
जीमेल के हैक होने से लेकर विभिन्न एप्पों को कैसै इन्सटाल करना है, कैसै टू स्टेप वेरिफिकेशन करनी है, कैसै साईबर क्राईम से बचना है किस तरह का साईबर क्राईम हो रहा है के बारे विस्तृत रूप से वच्चो को बताया गया।
इस दौरान बच्चों को आरिटिफिशियल इटेलिजेस तथा डीजीटल एरेस्ट के क्राइम बारा भी जानकारी दी गई।
इन व्याख्यानों के उपरांत रेड रिबन क्लब और यूथ रेड क्रॉस क्लब ने बीटन कॉलेज से अमराली चोंक तक एड्स जागरूकता पर रैली भी निकाली।
इस अवसर पर डॉक्टर उमा रानी, डॉक्टर दलीप बाली, डॉक्टर गौरव शर्मा, प्रो गुरमेल सिंह, प्रो गुरजीत कौर, प्रो बूटा राम, प्रो रमेश, प्रो ज्योति, लाइब्रेरियन सुनीता देवीएवं गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रीना चंदेल ने किया और राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
