Spread the love

कुल्लू टुडे

हमीरपुर

जिला उद्योग केंद्र हमीरपुर के महाप्रबंधक कार्यालय के अनुपयोगी सामान की नीलामी 17 अगस्त को सील बंद निविदाओं के माध्यम से की जाएगी।

जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विजय चौधरी ने बताया कि इस नीलामी में भाग लेने के इच्छुक लोग अपनी सील बंद निविदाएं 17 अगस्त सुबह 11 बजे तक महाप्रबंधक कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

इसी दिन 11 बजे के बाद ये सील बंद निविदाएं खोल दी जाएंगी। इच्छुक लोग नीलाम किए जाने वाले सामान का निरीक्षण 16 अगस्त तक किसी भी कार्यदिवस को सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक कर सकते हैं। सील बंद निविदाओं से पहले एक हजार रुपये की धरोहर राशि जमा करवानी होगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!