कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर की मासिक बैठक का आयोजन वरिष्ठ नागरिक सभागार में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ उपप्रधान रत्नलाल सांख्यान ने की। मंच संचालन महासचिव मस्तराम वर्मा ने किया।
सभा ने मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का लुहणु बैरी दड़ोलां पुल के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
इस पुल के बनने से जहां बिलासपुर के विकास को गति मिलेगी वहीं गोबिंद सागर पार झंडूता विधानसभा क्षेत्र भी सीधे जिला मुख्यालय से जुड़ेगा व पर्यटन को भी पंख लगेंगे।
सभा ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर पर भी आक्रोश व्यक्त किया सभा को उपायुक्त के लिखित आदेश के बावजूद आज तक बैठक के लिए नहीं बुलाया गया। जिसके लिए वरिष्ठ नागरिक सभा लम्बे समय से मांग करती आ रही है।
सभा ने बिलासपुर नगरपरिषद के लिए स्थाई रूप से कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति की मुख्यमंत्री से मांग की है।
शहर में सफाई, पानी व बिजली की व्यवस्था चरमरा गई गई है। स्ट्रीट लाईट भी कई स्थानों पर खराब पड़ी है, इससे अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं। चोरी की बढ़ रही घटनाओं पर चिंता व्यक्त ही है।
सेवानिवृत मुख्यध्यापक सुखराम आजाद के घर से दो मोबाईल, पैसों से भरा पर्स और कीमती जैकेट, डियारा सेक्टर में दो अन्य रिहायशी मकानों से मोबाईल फोन और कंबल भी चोरों ने उड़ा लिए।
शहर में पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। शहर में हाल ही में कॉलेज परिसर से भी चंदन के पेड़ों की चोरी हुई है।
रौड़ा पीएचसी में स्थाई चिकित्सक की नियुक्ति की जाए। यह गुहार सभा ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से लगाई है।
एम्स में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एम्स प्रशासन से दो काउंटर लगाने का आग्रह किया ताकि बढ़ती भीड़ से निजात दिलाई जा सके।
सभा ने गुरुद्वारा चैक से लुहणु मैदान और व चेतना चैक से सर्किट हॉउस तक पैदल मार्ग का निर्माण जिला प्रशासन से आग्रह किया है।
पेंशनर्ज को हर माह पहली तारीख को पेंशन का भुगतान किया जाए 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत पैशनर्ज को देय राशि का एकमुशत भुगतान किया जाए व लंबित डीए, किस्तों का भी एरियर सहित शीघ्र भुगतान किया जाए व चिकित्सा बिलों की अदायगी भी की जाए।
बैठक में इंदिरा कपिल, कांता शर्मा, रक्षा टाडू, राजपाल सरीन, कमाण्डेंट सुरेन्द्र शर्मा, कमाडेंट नवल किशोर, ओम प्रकाश गर्ग, गंगाराम शर्मा, ओंकार कपिल, राधेश्याम, प्रेमलाल पराशर, नंदलाल राही, डॉ. जयराम शर्मा, गरजा राम ठाकुर, ई. अश्वनी सुहील, सुमन कुमार, प्रताप सिंह भल्ला, देवश्वर गौतम, अरुण शर्मा, सुरेश नड्डा, राजेंद्र शर्मा, जगन्नाथ गौतम, रामलाल वर्मा, कृष्णलाल, ई. आरके टंडन, राजकुमार टाडू, रविंद्र चंदेल, कुलदीप सिंह, अब्दुल मजीद, ओमप्रकाश शर्मा, कमल किशोर, रामस्वरूप, राजेंद्र चंदेल व सुशील पुंडीर परींदा उपस्थित रहे।
