Spread the love

कुल्लू टूडे

हमीरपुर

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आयोजित किए जा रहे वित्तीय साक्षरता सप्ताह के उपलक्ष्य पर बुधवार को विकास खंड बिझड़ी की ग्राम पंचायत ननावां और गांव करेर में जागरुकता शिविर लगाए गए।

ग्राम पंचायत ननावां के कार्यालय परिसर में आयोजित किए गए जागरुकता शिविर में भारतीय रिजर्व बैंक के शिमला कार्यालय के अधिकारी बीआर आनंद और जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कार्यालय हमीरपुर के अधिकारी अजय कतना ने लोगों को बैंकों की कार्यप्रणाली, विभिन्न बैंकिंग योजनाओं, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग इत्यादि की विस्तृत जानकारी दी।

इस शिविर में स्थानीय पंचायत प्रधान रतन शर्मा, उपप्रधान श्याम लाल शर्मा और स्थानीय निवासियों के अलावा ग्राम पंचायत बियाड़ के बाशिंदों ने भी भाग लिया।

उधर, गांव करेर में आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर के दौरान भी भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को बैंकिंग से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की।

Leave a Reply

error: Content is protected !!