कुल्लू टूडे
शिमला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों को स्वरोजगार से जोड़कर “आत्मनिर्भर हिमाचल” का निर्माण कर रही है।
राज्य सरकार के प्रयासों से हिमाचल में बने विशेष उत्पाद अब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पहचान बना रहे हैं।
चंबा की चप्पल और लाहौल-स्पीति के मोजों व दस्तानों ने जीआई टैग हासिल किया है।
जीआई टैग मिलने से हिमाचली उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिलेगी।
प्रदेश सरकार ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स अमेजन, फ्लिपकार्ट और सरकारी ई-मार्किट प्लेस पर बेचने की योजना भी बना ली है।
