मदन सांवरिया
निरमंड
निरमंड के ऐतिहासिक गड़ाई मेले डमैड़ी का रविवार को विधिवत रूप से समापन हुआ।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि पंचायत समिति उपाध्यक्ष निरमंड बिंदराम वर्मा ने किया। विशेष अतिथि के तीर पर भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कमला वर्मा मौजूद रही।

इस दौरान महिला मंडलों के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई। रस्साकशी में महिला मंडल तंगूर के नाम रहा और सांस्कृतिक कार्यक्रम कुल्ल्वी नाटी महिला मंडल धारासरगा ने बाजी मारी और महिला मंडल पांकवा के नाम रहा। रस्साकसी प्रतियोगिता में 15 महिला मंडलों ने भाग लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम नाटी में 12 महिला मंडलों ने भाग लिया।
इस दौरान स्वास्थ्य आनी मंडल महेंद्र ठाकुर, किसान मोर्चा महामंत्री हेमराज ठाकुर, पूर्व प्रधान बाड़ी सुषमा ठाकुर, प्रधान जगदीश ठाकुर,राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवी निरमंड एरिक कायथ और कमलेश ठाकुर, युवा मोर्चा आनी सह सोशल मीडिया प्रभारी विनय ठाकुर, बूथ अध्यक्ष बाड़ी लीला चंद ठाकुर सहित अन्य लोगों ने इस अवसर पर शिरकत करने और अपूर्व प्यार तथा स्नेह के लिए नगेला युवक डमैड़ी का आभार जताया।
इस दौरान नगेला युवक डमैड़ी के प्रधान अशोक ठाकुर, लीला चंद नेगीपवन ,योगराज , संजू, कमलेश नेगी, सत्यप्रकाश, टिकम, लवली, तेजा नंद, राजिंदर, विकी,पुपेदर, दिवान, दिनेश कुमार,टिकम ठाकुर,सुनिल कुमार विरेंदर कुमार आदि उपस्थित रहे।
