कुल्लू टूडे
शिमला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वर कोकिला, “भारत रत्न” लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर का जाना कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। बचपन से लेकर अब तक 26 जनवरी और 15 अगस्त का कोई कार्यक्रम ऐसा नहीं देखा जिसमें लता जी की भावुक कर देने वाली आवाज़ में “ऐ मेरे वतन के लोगों”… न सुना हो।
उन्होंने कहा कि कला क्षेत्र में उनका अनुकरणीय योगदान इस जगत से जुड़े समस्त कलाकारों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकग्रस्त परिजनों एवं प्रशंसकों को संबल प्रदान करने हेतु प्रार्थना की।
