Spread the love

कुल्लू टूडे

ऊना

नेहरू युवा केंद्र ऊना की दो-दो युवाओं की टीम अलग-अलग विभिन क्षेत्रों में जाएगी तथा संबंधित विभागीय अधिकारिओं का सहयोग लेकर लक्ष्य को हासिल करेंगी।

नेहरू युवा केन्द्र के उपपनिदेशक डाॅ लाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 20 फरवरी तक एनवाईके के 50 स्वयंसेवी तथा युवा मंडलो के सक्रिय प्रतिनिधि ऊना जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं तथा जन समुदायों को आत्म निर्भर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत योजनाओं बारे में अवगत करवायेंगे ताकि अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सके।

उन्होंने कहा की दो-दो युवाओं की टीम अलग-अलग विभिन क्षेत्रों में जाएगी तथा संबंधित विभागीय अधिकारिओं का सहयोग लेकर लक्ष्य को हासिल करेंगी।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर होने का मतलब है कि आपके पास जो स्वयं का हुनर है उसके माध्यम से एक छोटे स्तर पर खुद को आगे की ओर बढ़ाना है या फिर बड़े स्तर पर अपने देश के लिए कुछ करना है।

इसके अतिरिक्त सभी स्वयंसेवक बैंक मित्र कैडर हेतु डिजिटल प्रबंधन का भी प्रशिक्षण देंगे ताकि युवाओं को डिजिटल तथा ऑनलाइन फॉर्म आदि भरने में जागरूक बन सकें।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!