Spread the love

कुल्लू टूडे

केलांग

स्पीति में न तो कालेज खुल सका और न ही कृषि मंत्री रहते हुए लाहुल में सब्जी मंडी बन सकी। यही नहीं तकनीकी शिक्षा मंत्री होने के बावजूद लाहुल के उदयपुर में चल रहे संस्थान में आज तक छात्रों की कक्षाएं तक शुरू नहीं हो सकी। यहां के छात्रों की कक्षाएं सुदरनगर में चल रही हैं।

ऐसे में लाहुल स्पीति के स्थानीय विधायक एवं सरकार में कैबिनेट मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय एक और चुनावी जुमला कहते नजर आ रहे हैं कि स्पीति और लाहुल में जल्द दो हवाई पट्टियों का निर्माण किया जाएगा।

ऐसे में यहां यह कहना कते ही गलत नहीं होगा कि लाहौल स्पीति के स्थानीय विधायक एवं सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ रामलाल मारकंडे घाटी के लोगों को एक बार फिर गुमराह कर रहे हैं। यह बात मीडिया को जारी अपने बयान में लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रवि ठाकुर ने कही है।

रवि ठाकुर ने कहा है कि उन्हें इस बात की हैरानी है कि लाहौल स्पीति के किसान बागबानों का कुछ समय पहले प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान की भरपाई प्रदेश की जय राम सरकार आज तक नहीं कर पाई है जबकि मंत्री महोदय आज भी मीडिया में यह बयान जारी कर रहे हैं कि घाटी के किसानों वह बागबानों के नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार ने करोड़ों रुपए का बजट मंजूर कर दिया है ,जबकि धरातल पर घाटी के किसान व बागवानों को एक रुपए तक नहीं मिल पाया है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि स्पीति घाटी में कांग्रेस कार्यकाल में छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कॉलेज खोला गया था, लेकिन प्रदेश की जयराम सरकार ने सत्ता में आते ही इस कॉलेज को भी बंद कर दिया।

लाहौल स्पीति के स्थानीय विधायक सरकार में कैबिनेट मंत्री है और इतना महत्वपूर्ण औधा होने के बावजूद भी स्पीति में आजतक कालेज नहीं खोला जा सका है। ऐसे में स्पीति घाटी के हजारों छात्र घाटी से बाहर उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए मजबूर है।

रवि ठाकुर ने कहा है कि डॉ रामलाल मारकंडे मीडिया में यह बयान जारी कर रहे हैं कि स्पीति घाटी में कॉलेज इसलिए नहीं खोला जा रहा है कि यहां पढ़ने वालों की संख्या काफी कम है।

उन्होंने कहा है कि वह मंत्री महोदय को यह बताना चाहते हैं कि स्पीति घाटी में करीब नौ से दस सीनियर सेकेंडरी स्कूल चल रहे हैं।

लिहाजा इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र आगामी उच्च शिक्षा के लिए कहां जा रहे हैं इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है लेकिन मंत्री महोदय को यह छात्र नहीं दिखाई दे रहे हैं।

रवि ठाकुर ने कहां है कि घाटी की जनता को अब मंत्री महोदय गुमराह करना छोड़ दें जनता को सब कुछ पता है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि लाहौल स्पीति में विकास के नाम पर किसी भी तरह का काम नहीं हो सका है यही नहीं घाटी की कई महत्वपूर्ण योजनाओं जो कांग्रेस कार्यकाल में शुरू की गई थी या जिन पर काम चल रहा था प्रदेश की जयराम सरकार ने सत्ता में आते ही उसे भी ठंडे बस्ते में डाल दिया।

रवि ठाकुर ने कहा है कि सरकार में जब कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी लाहौल स्पीति के स्थानीय विधायक डॉ रामलाल मार्कंडेय को दी गई थी तो उस समय भी कुछ समाचार पत्रों में लाहुल में सब्जी मंडी का निर्माण भी करवा दिया गया और उसका लाभ भी किसानों को मिलता दर्शाया गया, जबकि जमीनी हकीकत से सब वाकिफ हैं। लाहुल में आज तक किसी भी तरह की बड़ी सब्जी मंडी नहीं खुल सकी है।

रवि ठाकुर ने कहा है कि लाहुल स्पीति के स्थानीय विधायक डा रामलाल मार्कंडेय कागजों में विकास करवाने को तवज्जो दे रहे हैं जबकि घाटी के विकास कार्य ठंडे बस्ते में पड़े हुए हैं।

बहरहाल लाहुल स्पीति कांग्रेस ने एकबार फिर स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री को विकास न करवाने व मीडिया के माध्यम से लोगों को गुमराह करने को लेकर घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!