Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू, सुशांत शर्मा

कुल्लू के बदाह स्थित गोम्पा सोसाईटी की नई कार्यकारिणी का गठन बदाह गोम्पा में सोसाईटी की आम बैठक में हुआ। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ट 95 वर्षिय छाया राम ने किया।

सोसाईटी के अध्यक्ष ने अपने संबोधन में सोसाईटी का पूरा इतिहास, लेखा-जोखा और काम-काज सभा के सम्मुख प्रस्तुत किया।

गौरतलब है कि बदाह गोम्पा सोसाईटी समाज सेवा, धार्मिक सेवा और जन सेवा में सराहनीय काम कर रही है।

यह सब इस अति लोकप्रिय सोसाईटी के अति समर्पित, सक्रिय और सजग सदस्यों के योगदान, अंशदान और श्रमदान की बदौलत से हो रहा है।

बदाह गोम्पा के विकास, विस्तार और विशिष्टता के लिए बदाह गोम्पा सोसाईटी अत्यंत सक्रियता, सक्षमता और समर्थता से बेहतरीन कार्य कर रही है।

वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर अध्यक्ष ने कार्यकारिणी को भंग किया और नई कार्यकारिणी के गठन के लिए सभापति को अनुमति जारी करने बारे अनुरोध किया।

नोरबु बरोंगपा 78 साल जिन्होंने इस सोसाईटी को विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम करते हुए 30 साल बेहतरीन सेवाएं दिए, ने अब अपनी उमर का हवाला देते हुए फिर से अध्यक्ष न चुनने के लिए समस्त सदस्यों से अनुरोध किया।

नोरबु वरोंगपा सन् 2011 से सन् 2024 तक 13 साल लगातार अध्यक्ष रहे। नए कार्यकारिणी का गठन सर्व सम्मति से किया गया।

महिला सशक्तिकरण नीति को अपनाते हुए पहली बार बदाह गोम्पा सोसाईटी के कार्यकारिणी समिति में महिला सदस्यों को शामिल किया गया। नव कार्यकारिणी समिति में अब निम्न सदस्य अपने अपने कार्यभार संभालेंगे।

अध्यक्ष बिशन दास परशीरा, महा सचिव वीर सिंह यार्की, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवङ तन्जिन, उपाध्यक्ष=लालचंद उपाध्यक्ष फुन्चोग डोलमा, सयुंक्त सचिव उरज्ञान दोरजे, प्रेस सचिव एन जी बौद्ध, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह थमस व सह-कोषाध्यक्ष लोवज़ग गडपा चुने गए।

बदाह गोम्पा सोसाईटी के नए नवनिर्वाचित अध्यक्ष बिशन परशीरा ने बताया कि सोसाइटी के कार्यकारिणी समिति की पहली बैठक शीघ्र आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!