कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
पुलिस थाना भराड़ी के तहत हटवाड़ बाजार में एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल सवार ने इतनी जोर की टक्कर मारी कि वह सड़क पर गिरा और उसके सिर पर गंभीर चोटें आई और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी ले जाया गया और वहां से हमीरपुर के लिए रेफर किया गया।
हमीरपुर से शिमला के लिए रेफर किया गया और अब घायल व्यक्ति शिमला में उपचार आधीन है।
जानकारी के अनुसार जयदेव शर्मा गांव हम्वोट उप तहसील भराड़ी जो की हटवाड़ बाजार में फोटोग्राफर का काम करता है।
वह दिन के करीब साढे तीन बजे पंजाब नेशनल बैंक से वापस अपनी दुकान की तरफ आ रहा था और वह अपनी साइड चले हुए थे।
इतनी ही देर में दो बाइक सवार आए और साइड में जा रहे जयदेव को इतनी जोर की टक्कर मारी कि व्यक्ति सड़क पर गिर गया। फिर थोड़ा आगे जाकर दोनों बाइक सवार गिर गए लेकिन वह वहां से भाग निकले।
स्थानीय लोग घायल व्यक्ति जयदेव को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी ले गए और उसके बाद वहां से उसे हमीरपुर रेफर कर दिया गया। हमीरपुर से शिमला के लिए रेफर किया गया। वहां पर उनका इलाज चल रहा है।
ज्ञात रहे कि 26 सितंबर को यह हादसा हुआ जिसमें जयदेव गंभीर रूप से घायल हुए। जिनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। जिससे सर में क्लॉटिंग हो गई है।
विकास भारद्वाज पुत्र जयदेव ने पुलिस थाना भराड़ी में बाइक सवारों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस ने मौका देखा।
पुलिस थाना भराड़ी के प्रभारी देवानंद शर्मा ने कहा कि विभिन्न धाराओं के तहत बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन जारी है।
