कुल्लू टूडे
कुल्लू
जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल में कक्षा 6 में प्रवेश लेने हेतु प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि को बढ़ाकर 7 अक्टूबर 2024 तक किया गया है।
प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल ने जानकारी देते हुए कहा कि इच्छुक विद्यार्थी अथवा उनके अभिभावक ऑनलाइन लिंक पर जाकर इस प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।
तथा नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर जाकर https://navodaya.gov.in/ व https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ लिंक के माध्यम से भी फार्म भर सकते हैं।
