Spread the love

कुल्लू टूडे

उना

उना पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के हरोली पुलिस थाना की टीम ने एक युवक को 2 किलो 386 ग्राम चूरापोस्त्त सहित धर दबोचा है।

हरोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरोली पुलिस की एक टीम आज थाना प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में कानून व्यवस्था ड्यूटी हेतु रामपुर पुल के पास नाकाबंदी पर थी।

इसी दौरान थाना प्रभारी को एक मुखबर से सूचना मिली कि एक गाड़ी (Etios) में एक युवक चूरापोस्त की सप्लाई कर रहा है। सूचना पर उक्त गाड़ी को नाके के दौरान रोका गया।

गाड़ी की तलाशी के दौरान गाड़ी के डिक्की के अंदर से 2 किलो 386 ग्राम चूरापोस्त्त बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान सौरभ कुमार पुत्र अच्छर सिंह निवासी गांव स्लोह तहसील हरोली जिला उना के तौर पर हुई है, जो पेशे से टैक्सी चालक का कार्य करता है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!