Spread the love

कुल्लू टूडे
केलंग


जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के जिस्पा में ठगी और चोरी करने वाले शातिर को लेह पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी को लाहुल पुलिस द्वारा अब केलंग लाया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार केलंग थाने में एक शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक व्यक्ति मधुसूदन, बेंगलुरु कर्नाटक का रहने वाला है जो दोस्तों के माध्यम से उनसे परिचित था।

20 जुलाई 2021 को उनसे मिला था। 22 जुलाई को उन्होंने यूपीआई द्वारा 41000 रुपये उधार मधुसूदन को कैमरा लेंस के लिए ऑनलाइन ट्रांसफर किए।

23 जुलाई को शातिर ने एक अन्य व्यक्ति के हेलमेट से जियो प्रो कैमरा भी निकाल दिया और इस दौरान अत्तर और उनके दोस्तों ने बाइक में जगह कम होने के कारण मधुसूदन को अपने साथ ले जाने के लिए कुछ सामान दिया।

इसमें दो लेंस वाला एक सोनी कैमरा, एक माइक, एक ड्रोन, एक मोबाइल चार्जर, एक जैकेट, एक गॉगल और बाइक की एक आरसी शामिल थे।

इन सभी की कीमत 4 लाख 40 हजार रूपए थी। इसके साथ एक ब्लूटूथ स्पीकर भी 12000 का और एक एयर कंप्रेसर शामिल था। उक्त व्यक्ति सामान लेकर फरार हो गया और अपना मोबाइल बंद कर लिया।

इस शिकायत पर थाना प्रभारी केलांग की टीम ने जांच शुरू की तो पता चला कि व्यक्ति लेह में है। लेह पुलिस द्वारा उसकी फोटो और बाइक नंबर जैसे इनपुट के आधार पर तलाशी लेने के बाद, उसे अब चोरी के सामानों के साथ हिरासत में लिया है। एसएचओ केलांग लेह पुलिस के साथ संपर्क बनाए हुए हैं और शातिर को जल्द ही लेह से केलांग लाया जाएगा।

एसपी लाहुल स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि व्यक्ति को सामान के साथ हिरासत में ले लिया है जिसे लाहुल पुलिस द्वारा अब केलांग लाया जाएगा। शातिर को हिरासत में लेने के लिए मानव वर्मा ने लेह की पुलिस अधीक्षक राजीव पंडेय का भी आभार जताया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!