बिलासपुर
नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ चलाये हिमाचल पुलिस के अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुये दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात बिलासपुर पुलिस की टीम कलर इलाके में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली इस इलाके में कुछ लोग नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त हैं।
जिस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पट्टा कलर गांव से दो लोगों को 40.38 ग्राम चिट्टे के साथ धरा।
आरोपियों की पहचान राजेंद्र कुमार उर्फ हनुमान, पुत्र बाबूराम, गांव पट्टा कलर और संतोष कुमार, पुत्र बालक राम, गांव पट्टा कलर के तौर पर हुई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
