कुल्लू टूडे
कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नगरोटा बगबां में स्थित रेनबो इंटरनेशनल स्कूल में खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकैडमी में 11 सितंबर 2024 से 18 सितंबर तक चली यूटीटी नेशनल रैंकिंग प्रतियोगिता बीते दिन समाप्त हुई।
इस समारोह में हिमाचल प्रदेश टूरिज्म के अध्यक्ष व कैबिनेट मिनिस्टर श्री रघुवीर सिंह बाली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महोदय द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया तथा स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।
रेनबो स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर छवि कश्यप ने मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के चलते टेबल टेनिस के सेक्रेटरी जनरल कमलेश मेहता ने मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज के इस समय में बच्चों के लिए ऐसी प्रतियोगिताऍं आयोजित करना अति आवश्यक है।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए रेनबो स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा पहाड़ी नाटी प्रस्तुत की गई जिसका सब ने खूब आनंद उठाया।
इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे इस बात की बड़ी खुशी है कि रेनबो स्कूल ने इतने कम समय में राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर बहुत -सी उपलब्धियॉं हासिल की हैं।
उन्होंने कहा कि आज मुझे इस खेलो इंडिया अकैडमी हॉल को देखकर बहुत अच्छा लगा कि हमारे प्रदेश के बच्चे इस अकैडमी में भिन्न-भिन्न खेलों का प्रशिक्षण प्राप्त कर देश-विदेश में अपना व अपने राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। साथ ही मुख्य अतिथि ने स्कूल के टेबल टेनिस हाल को ₹3 लाख देने की घोषणा की।
प्रतियोगिता के सातवें दिन अंडर -17 लड़कियों की एकल प्रतियोगिता में बंगाल की रॉय दित्सा ने प्रथम व साहा नंदनी ने द्वितीय, महाराष्ट्र की भूटा रैना ने तथा एएआई की माझी सायंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर -17 लड़कों की एकल प्रतियोगिता में तमिलनाडु के पीबी अभिनंद ने पहला, मणिपुर के सहगल सिंह, शेत्रीय मायूम ने दूसरा, एएआई के मानी सुधांशु व बंगाल के विश्वास पुनीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
उक्त प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर -19 वर्ग में महाराष्ट्र की कोटेचा तनीषा ने प्रथम, वाणी सियाली ने द्वितीय, महाराष्ट्र की बर्तीकार पृथा व तमिलनाडु की एम हंसनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लड़कों के अंडर-19 वर्ग में पीएसपीवी के भट्टाचार्रजी अंकुर ने प्रथम, तमिलनाडु के पी०वी अभिनंद ने द्वितीय व तमिलनाडु के सुरेश राज प्रियेश व असम के भट्टाचार्य प्रियांनुज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र व नकद धन राशि प्रदान की।
