Spread the love

कुल्लू टूडे

कांगड़ा

बाल विकास परियोजना नूरपुर के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पांच तथा आंगनबाड़ी सहायिका के 21 रिक्त पद भरे जाएंगे।

कार्यकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी नूरपुर सुनीत कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत पुन्दर के आंगनबाडी केंद्र सत्यारा, नगर परिषद नुरपुर के आंगनबाड़ी केंद्र नुरपुर 6, ग्राम पंचायत ग्योरा के आंगनबाडी ग्योरा 2, गहीलगोड की लगोड व गहीं केंद्रों में आंगनवाडी कार्यकर्ता के पांच पदों के लिये आवेदन आंमत्रित किये जाते हैं।

साथ ही ग्राम पंचायत कोपडा के कोपडा व ठेहड 1, ग्राम पंचायत नागनी नागनी व रिना, धनेटी गारला के सनेका, छतरोली के छतरोली1, भलेटा के काथल 1, खेल के हंगेरा, पंदरेड के पंदरेड व ठाणा, ग्राम पंचायत थोडा गलोड, जटोली व चकवन वासा, नागाबाड़ी के राजा का बाग 1, उप्परली खन्नी के उप्परली खन्नी 1, व उप्परली खन्नी 3, बदूही के बदूही 1, भलूण के वारल, ममूहगुरचाल के मेहला, ग्राम पंचायत सदवां के सदवां व ग्राम पंचायत ठेहड के छौ आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाडी सहायिकाओं के 21 रिक्त पद भरे जाने हैं।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है।

अतः पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर अपने संपूर्ण दस्तावेजों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी नूरपुर के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं।

आवेदन के लिए 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी।

उम्मीदवार उसी आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र की स्थाई निवासी हो। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के लिए जमा दो पास होना आवश्यक है।

अधिक जानकारी के लिए विकास परियोजना अधिकारी नूरपुर के कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!