कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा चलाई योजना के तहत चमलोग स्थित राधा कृष्ण मंदिर श्री कल्याण कमल वृद्ध आश्रम द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ।
शिविर में 65 के आसपास ग्रामीणों ने इस अवसर पर अपने स्वास्थ्य और रक्त की जांच करवाई। इस दौरान 43 लोगों के टेस्ट भी हुए।
अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था की सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने अस्पताल हर घर, हर द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों का स्वास्थ्य जांच रही है। घर द्वार लोगों को मिली फ्री स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है।
टीम प्रभारी डॉक्टर सुनिधि शर्मा ने बताया कि बरसात के मौसम में बहुत सी बीमारियां गलत खानपान और रहन-सहन से बढ़ रही हैं।
किशोरों में एनीमिया को ध्यान में रख सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम स्वास्थ्य जांच के साथ सभी को अच्छे स्वास्थ्य, संतुलित आहार और अच्छी दिनचर्या के प्रति जागरूक कर रही है।
स्थानीय लोगों ने चमलोग स्थित राधा कृष्ण मंदिर के महात्मा बाबा कमल दास और सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम का आभार प्रकट किया।
