कुल्लू टूडे
कुल्लू/केलांग
परिवहन विभाग ने जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में विभिन्न स्थानों पर वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टैस्ट के लिए तिथियां जारी की हैं।
जिला कुल्लू में 6,12,18,23 और 26 सितम्बर को, मनाली में 09 और 24 सितंबर को वाहनों की पासिंग होंगी।
इसके साथ ही कुल्लू (आर.टी.ओ) में 19 सितंबर, कुल्लू (आर. एल.ए.) में 11 और 25 सितम्बर को व मनाली में 10 सितम्बर को ड्राइविंग टैस्ट आयोजित किए जाएंगे।
वहीं बंजार में 20 सितम्बर 2024 को वाहनों की पासिंग एवं ड्राइविंग टैस्ट होगा।
इसके साथ ही लाहौल-स्पीति जिला के उदयपुर में 3 सितम्बर 2024 को वाहनों की पासिंग एवं ड्राइविंग टैस्ट होगा तथा केलांग में 4 सितंबर 2024 को ड्राइविंग टैस्ट और वाहनों की पासिंग होगी।
