कुल्लू टूडे
मनाली
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत जिला के मनाली पुलिस थाना की टीम ने एक महिला को 9 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीए दिन पुलिस थाना मनाली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला निवासी बरोह तहसील व जिला काँगड़ा के रिहायशी कमरा तिव्वतियन स्कूल के समीप रांगडी मे तलाशी के दौरान 9 ग्राम चिट्टा बरामद की है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना मनाली में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है
