कुल्लू टुडे
हमीरपुर
उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने शनिवार को मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर के साथ लगती जमीन पर मेक शिफ्ट अस्पताल के निर्माण की संभावनाओं के संबंध में भी मेडिकल कालेज अस्पताल प्रबंधन के साथ चर्चा की।
उपायुक्त ने इस जमीन को समतल करने के कार्य का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जितेंद्र सांजटा, एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान, मेडिकल कालेज अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. रमेश चौहान, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक शर्मा और कालेज के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
