कुल्लू टुडे
मनाली
हिमाचल प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर फोक मीडिया के माध्यम से जनमानस में जागरूकता के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के साथ संबद्ध निजी सांस्कृतिक दलो द्वारा गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुतियों से लोगों को विभिन्न योजनाओं के अलावा नशे के दुष्प्रभावों से भी अवगत करवाया जा रहा है।
शनिवार को मनाली विधानसभा क्षेत्र की पनग्रां व हलाण 2 के पतलीकूहल में आयोजित कार्यक्रमों में मंच के कलाकारों ने समूह गीत, विकास की राह पर क्षितिज की ओर हिमाचल व कुल्लवी नाटीओं के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया,साथ ही नाटक,श्विकास गंगा के माध्यम से जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अंतरजातीय विवाह अनुदान योजना,मुख्यमंत्री सेवा संकल्प 1100 योजना,जनमंच, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना,बेटी हे अनमोल, विधवा पुनर्विवाह,सहारा योजना, हिम केयर, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना,गृह अनुदान योजना, मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना,सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
शनिवार को हुए कार्यक्रमों में पनग्रां पंचायत के वार्ड पंच कौशल्या देवी,एन आर आज़ाद सहित महिला मंडल, युवक मंडल व अन्य गॉंववासियों ने जानकारियां हासिल की।
