Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज ठियोग विधानसभा क्षेत्र के तहत कम मतदाता मतदान दर वाले मतदान केंद्र बारूबाग थानेधार में स्वीप गतिविधियां आयोजित कर लोगों को बढ़-चढ़ कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

इसी प्रकार, ठियोग विधानसभा क्षेत्र के तहत ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलानी में भी स्वीप गतिविधियां आयोजित की गई, जिसमें लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया।

इसी कड़ी में, शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के तहत पटवारखाना टूटीकंडी और बालूगंज में भी हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और मतदान अवश्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!