Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

कुल्लू शहर के वार्ड नंबर 10 मियां बेहड़ निवासी ट्रांसपोर्टर रजत जमवाल को जिला भाजपा ने जिला भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया है।

मीडिया को जानकारी देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने बताया कि प्रदेश व जिला के शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श करने के पश्चात रजत जमवाल को जिला भाजपा ने जिला भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया है।

जिला अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने आशा जताई है कि रजत जमवाल पूर्ण निष्ठा से उन्हे दी गई जिम्मेबारी को निभाते हुए जिला भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ को मजबूती प्रदान करेंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने रजत जमवाल को भविष्य में अति शीघ्र अपनी कार्यकरिणी गठित करने के भी निर्देश दिए हैं।

नव नियुक्त जिला भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ के संयोजक रजत जमवाल ने अपनी नियुक्ति के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल सहित जिला भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

उन्होंने बताया कि वह पार्टी द्वारा उन्हें सौंपी जिम्मेवारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हुए पार्टी को मज़बूत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।रजत जमवाल ने बताया कि वोह जिला के शीर्ष नेतृत्व से सलाह मशवरा करके शीघ्र ही अपनी कार्यकरिणी का गठन करेंगे।

उधर जिला भाजपा आई टी संयोजक मधुसूदन शर्मा ने वरिष्ठ नेतृत्व से विचार विमर्श करने के पश्चात नरेंद्र ठाकुर को बंजार भाजपा मंडल का आई टी संयोजक नियुक्त किया है।उन्होंने बताया कि यह नियुक्ति तुरन्त प्रभाव से लागू होगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!