Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज जिला के बवेली में ग्रामीण विकास विभाग के निर्माणाधीन शी-हाट भवन का निरीक्षण किया।

उन्होंने विभाग को भवन निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए ताकि यहाँ क्षेत्र सहित कुल्लू जिले की महिलाएं लाभांवित हो सके।

उन्होंने कहा कि एक करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाले शी हाट से जहां कुल्लू आने वाले पर्यटकों को जहां एक ही छत के नीचे जिले के हथकरघा व पारम्परिक कृषि उत्पाद मिलेंगे वहीं जिले के स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद भी मिलेगा।

साथ ही इसके आरम्भ होने से लगभग 450 महिलाओं को प्रत्यक्ष व 1000 से अधिक महिलाओं को अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध होगा।

शी हाट के आरम्भ हो जाने से जिले की महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ होने का अवसर भी मिलेगा।

उपायुक्त ने कहा कि भवन की धरातल मंजिल तीन दुकानों का निर्माण किया जायेग।

जिसमें एक दुकान में स्वयं समूहों द्वारा तैयार जिले के हस्तशिल्प व हथकरघा उपलब्ध होंगे। जबकि दूसरी दुकान पर जिले के पारम्परिक खाद्य पदार्थ , मिलेट आदि उपलब्ध होंगे।

इसी मंजिल पर पर्यटक सूचना केंद्र स्थापित किया जायेगा। जहाँ पर्यटकों को जिला के पर्यटन गंतव्य, साहसिक खेल स्थलों व जिले से सम्बंधित इतिहास की जानकारी उपलब्ध होगी।

प्रथम मंजिल में रेस्तरां स्थापित किया जायेगा जहाँ जिले परंपरागत व्यंजन परोसे जायेगे। रेस्तरां व अन्य दुकानों का संचालन महिलाओं द्वारा ही किया जाएगा।

उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि शी हाट में 6 पंचायतों के 75 महिला मंडल के 1067 सदस्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सदस्यों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा ताकि इनके कार्य मे निखार आये।

इस दौरान उपायुक्त ने स्थानीय ग्राम पंचायत द्वारा आरम्भ की गये पुस्तकालय ज्ञान केंद्र का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने इस दौरान विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही बच्चों से वार्तालाप किया।

बैठक में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की उपनिदेशक व परियोजना अधिकारी डॉ जयबन्ति ठाकुर, बीडीओ कुल्लू चेतराम, सहित क्लस्टर लेवल फेडरेशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!