Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने आज एक आदेश जारी करते हुए जानकारी दी कि रोड, प्रोजेक्ट योजक, के अंतर्गत एआरएसपी सड़क धुंधी के पास क्षतिग्रस्त हो गई है जिसके जीर्णोद्धार, निर्माण कार्य पुनः संचालित है।

इस बहाली कार्य के दौरान ट्रैफिक जाम की संभावना के मद्देनजर उपमंडलाधिकारी, मनाली ने केवल आपातकालीन वाहनों और व्यक्तियों को ले जाने वाले वाहनों को अनुमति देने की सिफारिश की है।

इसलिए 20/मार्च/2024 और 21/मार्च/2024 को “आपातकालीन वाहनों और लाहौल और स्पीति जिले में होटल बुकिंग वाले व्यक्तियों को ले जाने वाले वाहनों को छोड़कर को अटल टनल रोहतांग के माध्यम से वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित” रहेगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!