Spread the love

कुल्लू टूडे

हमीरपुर

हमीरपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत पुलिस ने एनआईटी हमीरपुर में तैनात लैब अटेंडेंट सहित 3 लोगों को 10.67 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी विशाल राज एनआईटी हमीरपुर लैब अटेंडेंट के पद पर कार्यरत है।

पुलिस के अनुसार हमीरपुर के चौकी जंबाला में इन आरोपियों से चिट्टा बरामद किया गया है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों की पहचान विशाल राज निवासी अणुखुर्द तहसील व जिला हमीरपुर, रजनीश शर्मा निवासी गर्ग निवास न्यू मॉडल टाउन होशियारपुर पंजाब तथा सुनील शर्मा निवासी गांव घरियाना ब्राहम्णा चौकी जंबाला तहसील हमीरपुर के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!