Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला पर्यटन विकास अधिकारी कुल्लू सुनैना शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि 12 मार्च 2024 को कुल्लू जिला के डोभी पैराग्लाइडिंग साईट में तकनीकी समिति (एयरो स्पोर्ट्स) द्वारा संयुक्त निरीक्षण के उपरान्त पर्यटकों की सुरक्षा से संबंधित कुछ दिशा-निर्देश, संबंधित एसोसिएशन को दिए गए थे।

सम्बंधित एसोसिएशन द्वारा इन दिशा-निर्देशों की अनुपालना करने के सम्बन्ध में लिखित में अपना जवाब दे दिया है।

जिसके उपरांत विभाग द्वारा उन्हें पैराग्लाइडिंग गतिविधियां सुचारू रूप से चलाने की अनुमति प्रदान की गई है।

इसके साथ ही साथ कुल्लू जिला में जितने भी पैराग्लाइडिंग साईट है, वहां पर सिंगल काउंटर लागू कर दिया गया है, जिसका समय- समय पर विभाग द्वारा चेकिंग की जाएगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!