कुल्लू टूडे
कुल्लू
जिला मुख्यालय से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जुआणि रोपा में एक मकान में आग लगने का मामला सामने आया है।
इस आगजनी की घटना में करीब 1 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
अग्निशमन अधिकारी कुल्लू प्रेम भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दोपहर करीब सवा दो बजे सूचना मिली कि चेतन सिंह पुत्र होतम सिंह गांव जुआणि रोपा कुल्लू के घर में आग लगी है।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर नियंत्रण पा लिया।
उन्होंने बताया कि इस आगजनी की घटना में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। जबकि चेतन सिंह को करीब 1 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
