कुल्लू टूडे
शिमला
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के उपमंडल रोहड़ू के तहत आने वाले गुजांदली-देवरीघाट संपर्क मार्ग पर पर एक जीप के खाई में गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में दादा-पोते की मौत हो गई। जबकि जीप में सवार अन्य 6 लोग घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार जीप में सवार सभी लोग रविवार को नारायण मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। गुजांदली-देवरीघाट संपर्क मार्ग पर चरोट कैंची मे पहुंचते ही चालक ने जीप पर से नियंत्रण खो दिया। जिसके कारण जीप लुढ़कती ही करीब 50 मीटर खाई में जा पहुंची।
इस हादसे में दादा-पोते की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका रोहड़ू अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी रोहडू रविंद्र कुमार नेगी ने बताया कि रविवार को जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
इस हादसे में बहादुर सिंह पुत्र बोखला निवासी गांव गुजादंली जिला शिमला और उनके पोते अक्षत (10) पुत्र कांशी राम निवासी गांव गुजांदली की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि पूनम पत्नी कांशी राम निवासी गांव गुजांदली तहसील टिक्कर, सत्या देवी पत्नी मंगत राम निवासी गांव बराल तहसील टिक्कर, सीमा निवासी गांव टिक्कर, सीमा पुत्री वीर नेपाली, मीना पत्नी रामू निवासी गांव टिक्कर और अमर पुत्र तुलाराम घायल हो गए हैं। जिनका रोहड़ू अस्पताल में उपचार चल रहा है।
