Spread the love

कुल्लू टूडे

चंबा

चंबा पुलिस द्वारा नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए पुलिस ने तीन तस्करों को 1 किलो 126 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को जिला की पुलिस टीम ने तुनुहट्टी चैक पोस्ट पर नाका लगाया हुआ था।

इसी दौरान पुलिस टीम ने चम्बा से पठानकोट जा रही एचआरटीसी की बस को चेकिंग के लिए रोका।

चेकिंग के दौरान बस में सवार 3 लोगों से 1 किलो 126 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान पवन कुमार पुत्र सीता राम निवासी महाजना मोहल्ला, मुकेरियां, सूरज कुमार पुत्र बलबीर कुमार निवासी गांव गौंसपुर डाकघर लामिल पंडोरी व जतिंद्र सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव छंट डाकघर नौशहरा पत्तन जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!