Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की परवाणु थाना पुलिस की टीम ने दुकान / रेहड़ी का ताला तोडकर अन्दर से करीब 25 हजार रुपए की कीमत के रेडीमेट कपडे व जुते चुराकर ले जाने के आरोप में 4 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 24-2-2024 को ठाकुर शाह निवासी समीप बाबा बालक नाथ मन्दिर कालका तह० कालका जिला पंचकुला हरियाणा ने पुलिस थाना परवाणू में एक शिकायतपत्र प्रेषित किया कि दिनांक 23/24-02-2024 की रात को रेहडी मार्कीट परवाणू से कोई नामालूम शख्स इसकी दुकान / रेहड़ी का ताला तोडकर अन्दर से रेडीमेट कपडे व जुते चुराकर ले गया है जिसकी कीमत लगभग 25,000/-रू० है।

उक्त शिकायतपत्र पर अभियोग संख्या 18/2024 दिनांक 24-02-2024 धारा 457,380 भा०द०स० के तहत पुलिस थाना परवाणू में पंजीकृत किया गया था।

उक्त मामले की जांच के दौरान पुलिस थाना परवाणू द्वारा 4 नाबालिग लड़कों को पकड़ा तथा उनके कब्जा से चोरी हुये सारे सामान को बरामद किया गया।

उक्त चारों आरोपी नाबालिगों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें दिनांक 11-3-2024 तक रिमाण्ड पर बाल सूधार गृह भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!