कुल्लू टूडे
केलांग
हिमाचल प्रदेश में पात्र आबादी को कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज की शत- प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति एवं देश भर में प्रथम आने की उपलब्धि कार्यक्रम का प्रसारण वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से उपायुक्त सम्मेलन कक्ष में एलईडी स्क्रीन स्थापित कर किया गया।
सुबह से हो रही भारी बर्फबारी के बावजूद केलांग के स्थानीय लोग व जनप्रतिनिधियों ने लाइव कार्यक्रम को देखा।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त रोहित शर्मा , पीओआईटीडीपी मनोज ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मदनबन्धु, डीएसपी हेमन्त ठाकुर, बीडीओ डॉo विवेक गुलेरिया, टीएसी सदस्य नवांग उपासक उपस्थित रहे।
