कुल्लू टूडे
मणिकर्ण
जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के चौकी गांव में एक अढ़ाई मंजिला स्लेटनुमा मकान में आग लगने का मामला सामने आया है। इस आगजनी की घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार मणिकर्ण घाटी के चौकी में आयुष पुत्र रूम सिह व नरेश पुत्र वाला राम गांव चौकी उप तहसील व पोस्ट ऑफिस जरी जिला कुल्लू के अढ़ाई मंजिला स्लेटनुमा मकान में आग लग गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। साथ ही अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक आग लगने से मकान में लगी आग से करीब 7 लाख रुपए का नुकसान हो चुका था।
