Spread the love

सुशांत शर्मा

कुल्लू

कुल्लू साहित्य उत्सव का विधिवत समापन मांइडस्केप आर्ट गैलरी हरिपुर मनाली में किया गया।

जिसमें प्रसिद्ध साहित्यकार व पर्यावरणविद शेखर पाठक बतौर मुख्य-अतिथि सम्मिलित हुए जबकि फिल्मकार संजय जोशी, लेखक एवं विचारक डाॅ. हेमलता महीश्वर, डाॅ. नीलम तथा चर्चित एवं युवा कवि अनुज लुगुन विशेष तौर पर मौजूद रहे।

28 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित हुए तीन दिवसीय कुल्लू साहित्य उत्सव-2024 का विधिवत समापन हरिपुर स्थित मांइडस्केप आर्ट गैलरी में हुआ।

इस दौरान डाॅ. संजू पाॅल द्वारा स्थापित आर्ट गैलरी का उद्घाटन मुख्यातिथि शेखर पाठक द्वारा किया गया।

समापन अवसर पर मुख्यातिथि शेखर पाठक ने आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से लोगों में कला, संस्कृति, भाषा, साहित्य, पर्यावरण, चित्रकला, पत्रकारिता सहित अनेक विधाओं में सक्रियता बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि हरिपुर में आर्ट गैलरी की स्थापना एक मील का पत्थर साबित होगी तथा इसे नगर में स्थित रौरिख आर्ट गैलरी की भांति विश्व प्रसिद्ध होगा।

पाठक ने कुल्लू साहित्य उत्सव को ‘विविधता में एकता” करार दिया है तथा भविष्य में इसे और अधिक बेहतरीन बनाने की पेशकश की है।

समारोह के अंत में उत्सव समिति कोर कमेटी सदस्य एवं समीक्षक डाॅ. निरंजन देव शर्मा ने उपस्थित कवि, लेखकों एवं विद्वुतजनों का आभार वूयक्त किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ लेखक तोबदन, जिला लोक संपर्क अधिकारी नरेन्द्र शर्मा, सहायक लोक-संपर्क अधिकारी जयप्रकाश शर्मा, साहित्य उत्सव कोर समिति सदस्यों में अजेय, डाॅ. उरसेम लता, रमेश पठानिया, डाॅ. संजू पाॅल, नीलम कपूर सूद, प्रतिमा शर्मा, डाॅ. राजेन्द्र पाॅल, प्रकाशन समिति के सलाहकार अध्यक्ष गणेश गनी, संस्थापक सदस्य कृष्णा ठाकुर सहित तमाम पदाधिकारी एवं उत्सव समिति के सदस्य तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!