कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
महाराष्ट्र के नागपुर में चल रही 72वीं ऑल इंडिया पुलिस वॉलीबाल क्लस्टर में हिमाचल पुलिस महिला हैंडबॉल टीम की चुनौती क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गई है। क्वार्टर फाइनल में हिमाचल की टीम को मणिपुर से हार का सामना करना पड़ा है।
उल्लेखनीय है कि पहली बार नेशनल की चुनौतियों का सामना करने पहुंची हिमाचल महिला हैंडबाल टीम क्वार्टर फाइनल तक खेलीं जो कि बहुत बड़ी बात है। इस टीम में अधिकांश खिलाड़ी बिगनर है।
टीम मैनेजर डीएसपी राजीव मैहता तथा असिस्टेंट टीम मैनेजर सब इंस्पेक्टर अरविंद बेदी की अगुवाई में हिमाचल पुलिस (महिला) हैंडबॉल टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
हिमाचल महिला पुलिस हैंडबॉल टीम को यहां तक पहुंचाने में बहुत कम समय में सीनियर टीम कोच बलबीर सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा उनके नेतृत्व में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। उनके साथ असिस्टेंट टीम कोच सुरेश कुमार भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए।
क्वार्टर फाइनल मैच मणिपुर पुलिस के साथ खेला गया। जिसमे मणिपुर टीम ने 22-19 के स्कोर से हिमाचल टीम को पराजित किया।
हिमाचल की तरफ से शैलजा ने 6, प्रगति ने 5, रंजना ने 3 और अनीता ने 2, रचना ने 1 तथा साक्षी ने 2 गोल किए। टीम को प्रोत्साहित करने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू बधाई के पात्र है।
