Spread the love

कुल्लू टूडे

केलांग

जिला लाहौल- स्पीति के चिमरीट पंचायत के अंतर्गत पड़ने वाले टिंगरेट गांव में आयुष विभाग द्वारा एक बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का आरंभ स्थानीय पंचायत प्रधान प्रेमदासी महिला मण्डल प्रधान विमला द्वारा धन्वंतरि पूजा एवं दीपप्रज्वलन के साथ किया गया।

शिविर में निःशुल्क शुगर व एचबी की जांच कर 78 लोगों को निःशुलक दवाएं भी दी गई।

डॉ सुशील, डॉ प्रशांत, डॉ चंचल गौतम व आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट मनमोहन उपस्थित रहे।

ज़िला आयुष अधिकारी डॉ मोनिका ने बताया कि भविष्य में इस प्रकार के चिकित्सा शिविर अन्य स्थानों पर भी आयोजित किये जाएंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!