कुल्लू टुडे
कुल्लू
दी जलोड़ी टूरिज्म डिवेलपमेंट कोऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा क्लीन जलोड़ी ग्रीन जलोड़ी प्रोजेक्ट के तहत समुद्र तल से 10280 फिट की ऊंचाई पर स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जलोड़ी दर्रे और सरेउलसर के रास्ते में सफाई अभियान छेड़ा गया। जिसके तहत जलोड़ी दर्रे से लेकर सरेउलसर के रास्ते में फैली गंदगी को ठिकाने लगाया गया।
सोसाइटी के प्रधान तोता राम ठाकुर, सचिव ठाकुर राम लाल कारदार, मुख्य सलाहकार नेगी व प्रेस सचिव रवि ठाकुर ने बताया कि इस दौरान प्लास्टिक को बोतलें, बिस्कुट, कुरकुरे, चिप्स आदि के रैपर सहित अन्य कचरे को इकट्ठा किया गया।
साथ ही उन्होंने धार्मिक पर्यटन स्थल जलोड़ी और सरेउलसर जाने वाले पर्यटकों से अपील भी की है कि क्षेत्र में गन्दगी न फैलाएं, बल्कि साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। ताकि यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे।
आपको बता दें कि उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग के निर्देशानुसार खण्ड विकास कार्यालय आनी द्वारा प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल जलोड़ी से सरेउलसर तक प्लास्टिक वेस्ट को हटाने का अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत पंचायती राज संस्थाएं, सामाजिक संस्थाएं और समाजसेवी लोग आगे आकर स्वच्छता अभियान छेड़े हैं।
