कुल्लू टूडे
कुल्लू
उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज एनएचएआई के अधिकारियों के साथ एक बैठक की।
उन्होंने एनएचएआई से एनएच-03 के क्षतिग्रस्त स्थलों के बारे में जानकारी हासिल की तथा इन स्थलों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
बैठक में जानकारी देते हुए एनएचएआई के अधिकारियों ने कहा कि फोरलेन के निर्माण होने के इतनी अवधि के बाद अब कुछ लोग सड़क निर्माण वाली भूमि पर अपने स्वामित्व के दावे कर मुआवज़े की मांग कर रहे हैं।
उपायुक्त ने जिला राजस्व अधिकारी को दावों के सम्बन्ध में पड़ताल एवं पुन: निशानदेही करवाकर रिपोर्ट प्रतुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में जानकरी दी गई कि कुल्लू से मनाली सड़क पर कुल 11 ऐसे स्थान चिन्हित किये गए हैं, जहाँ पर बाढ़ से क्षति होने के उपरान्त सड़क का महत्वपूर्ण हिस्सा बह गया है।
इन स्थानों को सुरक्षित करने के लिए ड्रेजिंग व् आरसीसी की दीवार बनाकर पक्का करने का कार्य उच्च प्राथमिकता में रखा गया है।
उपायुक्त ने कुल्ल्लू से मनाली के मध्य आवश्यक स्थानों पर ड्रेन के निर्माण करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम् अश्वनी कुमार, एसडीएम मनाली रमन शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी डा गणेश, एनएचएआई के परियोजना अधिकारी वरुण चारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
