Spread the love

कुल्लू टूडे

नाहन

सिरमौर जिला के प्रवास पर पहुंचे श्रम एवं रोजगार तथा संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पांवटा साहिब में गुरूद्वारा साहिब के समीप वन विभाग के माध्यम से 24 लाख की लागत से निर्मित यमुना रिवरफ्रंट नेचर पार्क का उदघाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज कल के इस व्यस्ततम जीवन में इस प्रकार के पार्कों का होना अति अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि पार्क ऐसी जगह होती है, जहां जाकर हम अपना सारा दुःख दर्द भूल जाते हैं और हमारा मन हल्का हो जाता है।

उन्होंने कहा कि इस भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी में हम खुद के लिए भी समय नहीं निकाल पाते, जिस कारण हमें तनाव का सामना करना पड़ता हैं।

ऐसे में कुछ पल खुद के लिए निकाल कर किसी पार्क में व्यतीत करना, हमें सुकून का एहसास करवा सकता है।

उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार द्वारा पार्क के लिए दिया गया पैसे का बखूबी इस्तेमाल हुआ है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!